आज देश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती मनाई जा रही है, इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजघाट पर जाकर बापू जी को नमन किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इसके अलावा, नेता प्रतिप्रक्ष राहुल गांधी से लेकर केंद्रीय मंत्रियों और दिग्गज राजनेताओं तक ने बापू को याद किया। कई दिग्गजों ने भी राजघाट पर पहुंचकर बापू को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

देश में जय जवान, जय किसान का नारा देने वाले और स्वाभिमान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर पीएम मोदी ने आदरपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”सभी देशवासियों की ओर से पूज्य बापू को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनका जीवन और आदर्श देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights