उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाली सरकार में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना को मूर्त रूप दिया गया है और देश ने हर क्षेत्र में विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वाराणसी में देश को समर्पित 6700 करोड़ रुपये की 23 परियोजनाओं के लोकार्पण के अवसर पर अपने संबोधन में कहा, ”पिछले 10 वर्षों में हमने एक नए बदलते हुए भारत को देखा है। एक भारत और श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को मूर्त रूप लेते हुए देखा है।”

सीएम योगी ने कहा, ”भारत ने प्रत्येक क्षेत्र में विकास के नित नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। चाहे वह सड़क सम्पर्क हो, हवाई संपर्क हो, वॉटरवे हो या रेलवे अथवा सार्वजनिक परिवहन की सुविधा हो। प्रत्येक क्षेत्र में हमें बुनियादी ढांचे का एक आधुनिक मॉडल देखने को मिला है। एक ओर जहां बुनियादी ढांचे में और रोजगार के नए-नए माध्यम सृजित हुए हैं, वहीं दूसरी ओर देश के अंदर आम नागरिकों के जीवन से जुड़ी हुई स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र से जुड़ी योजनाएं भी हम सबको एक नए रूप में देश में देखने को मिली हैं।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights