मेरठ: उत्तर प्रदेश में इन दिनों प्रेम-प्रसंग में हत्याएं हो रही, पति-पत्नी के अवैध संबध की खबरें आ रही हैं, कोई अपने प्रेमी से पति को पिटवा रहा है, कहीं भागकर शादी की जा रही है तो कहीं सास-दामाद की लव स्टोरी देखी जा रही है। इस एक और मामला सामने आया है यह भी शादी से जुड़ा है।

आपको बता दें कि मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र का है, यहां पर एक दुल्हन शादी के दिन ही घर से फरार हो गई। दरअसल, शादी की तैयारी चल रही थी इसी बीच दुल्हन तैयार होने के लिए पार्लर गई, लेकिन वहां से वापस नहीं आई। वह वहीं से अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. जो लड़की उसके साथ पार्लर गई थी, उसने लड़की के घर वालों को इसके बारें में बताया।

बेटी की मौत हो गई…घर वालों ने छुपाई बात
बेटी की भागने की खबर सुनकर परिवार के सभी लोग परेशान थे। अभी कुछ सोच समझ पाते तब तक दूल्हे की बारात दरवाजे तक आ गई। फिर लड़की पक्ष ने अपनी बेटी के भागने की बात छिपाई और कहा कि लड़की की सड़क एक्सीडेंट में मौत हो गई है। लड़की के मरने की सूचना के बाद दूल्हा और उसकी मां की हालात बिगड़ गई और उन दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन जब लड़के वाले कुछ लोग लड़की के घर तक आए तो पूरी घटना की सच्चाई पता चली। फिलह इस घटना के बारे में लड़की के माता पिता ने पुलिस में शिकात दर्ज कराई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights