राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोरों पर है। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को पूरे देश में भव्य बनाए जाने की तैयारी चल रही है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी भी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। 22 जनवरी को मंदिर में रामलला और अन्य देवी देवताओं के प्राण-प्रतिष्ठा किया जाना है। वहीं खबर आ रही है कि पाकिस्तान के सिंधी समाज ने रामलला के लिए पोशाक भेजी है।
राम लला की पोशाक पाकिस्तान के सिंध प्रांत से अयोध्या पहुंची है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत से सिंधी समुदाय के सैकड़ों लोग रामलला की पोशाक को राम लला के मुख्य अर्चक को सौंपेंगे। अयोध्या के सिंधी कॉलोनी स्थित रामनगर में श्रीरामलला की पोशाक पहुंच गई है। रामनगर के देवालय मंदिर में रामलला के पोशाक की पूजा की जा चुकी है। 221 पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार वस्त्र को शुद्ध करने के लिए मंत्रोच्चार के साथ आरती की गई है।
प्राण प्रतिष्ठा पर पूरे प्रदेश में रामायण-रामचरितमानस और हनुमान चालीसा पाठ की तैयारी बड़े पैमाने पर की जा रही है और हर जिले के पर्यटन और संस्कृति परिषद के माध्यम के स्थानीय कलाकारों और अन्य लोगों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights