महिला आरक्षण बिल को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने बेहद विवादित बयान दिया है। बिहार के मुज़फ्फरपुर में जागरूकता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘महिला आरक्षण में अति पिछड़ा, पिछड़ा, दूसरा का भी कोटा तय कर दीजिए तब तो ठीक है, वरना महिला के नाम पर पाउडर, लिपस्टिक और बॉब कट वाली औरत चली आएगी नौकरी में तो क्या आपकी महिलाओं को हक मिलेगा?’ सिद्दीकी ने आगे कहा देश में महिलाओं को रिजर्वेशन जाति, पिछड़े अति पिछड़े के आधार पर मिलना चाहिए। राजद सांसद मनोज द्वारा पढ़ी गयी कविता पर बवाल अभी रुका भी नहीं था कि इसी बीच सिद्दीकी का भी विवादित बयान आ गया। राजद इन दोनों बयानों से खुद को कैसे बचाती हैं यह देखना दिलचस्प होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights