मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में देर रात से झमाझम बारिश हो रही है। वहीं पहाड़ों पर बीते कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ की घटनाएं सामने आ रही है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर जारी है। दोनों राज्यों में जनजीवन थम सा गया है। उत्तराखंड में भूस्खलन के कारण NH-58 ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग बंद कर दिया गया है। वहीं हिमाचल में खोज एवं बचाव अभियान का आज छठा दिन है। हमने कल तक 16 शव निकाले जा चूके है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद भूस्खलन की कई घटनाएं सामने आ रही है। NDRF के इंस्पेक्टर नफीस खान ने कहा कि खोज एवं बचाव अभियान का आज छठा दिन है। हमने कल तक 16 शव निकाले। जिन 4 अन्य शवों की सूचना मिली है उनके लिए तलाशी अभियान जारी है। NDRF, SDRF और सेना की टीमें मौके पर मौजूद हैं। हम सब कुछ मैन्युअली कर रहे हैं।

उत्तराखंड में भी हाहाकार मचा हुआ है। टिहरी जिला मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित ने बताया कि तोताघाटी में पहाड़ से 100 मीटर ऊपर भूस्खलन के कारण NH-58 ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग बंद कर दिया गया है। SDRF उत्तराखंड पुलिस के अनुसार देहरादून के लंघा रोड पर जाखन गांव में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में राहत और बचाव अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights