कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा भाजपा सांसद हेमा मालिनी पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में अब सियासत तेज हो गई है। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के नेता मंच से इसको लेकर लगातार सुरजेवाला पर हमला बोल रहे है। भाजपा, कांग्रेस को महिला विरोधी भी बता रही है। आज बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “लोकसभा चुनाव में हार की आशंका से घबराई हुई कांग्रेस अपना मानसिक संतुलन खो बैठी है। रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा की वरिष्ठ सांसद हेमा मालिनी के लिए इस प्रकार के आपत्तिजनक, अशोभनीय और अभद्र शब्द का प्रयोग किया है, जिसे किसी औपचारिक मंच से बोलना भी संभव नहीं है। ये भारत की राजनीति में कांग्रेस पार्टी द्वारा महिलाओं के प्रति अवमानना का एक निम्न स्तर है।” अब इस मामले पर रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी को घेरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights