बिहार के बांका जिले से शादी का झांसा देकर 15 वर्षीय किशोरी का शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि गांव के एक युवक ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। फिर उसने शादी करने से इनकार कर दिया। वहीं, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर…

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के रजौन थाना क्षेत्र का है। पीड़िता के अनुसार, वह जिस स्कूल में पढ़ती थी, आरोपी युवक पीयूष कुमार भी उसी स्कूल में पढ़ता हैं। एक साल पहले दोनों की बातचीत शुरू हुई। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। युवक ने खुद को उसका जीवन साथी बताकर शादी का वादा किया और फिर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। लड़की द्वारा शादी करने का दबाव बनाए जाने पर युवक ने कहा चलो घर से भागकर शादी करते हैं।

पीड़िता के अनुसार, 26 दिसंबर की रात पीयूष उनके घर आया और फिर उसे अपने साथ बेला रेलवे हॉल्ट ले गया। अंधेरे का फायदा उठाकर युवक उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया। अगली सुबह पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीत्ती बताई। वहीं, अब पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िया के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights