बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा से सगाई कर ली। सगाई समारोह दिल्ली में कपूरथला हाउस में आयोजित किया गया। परिणीति ने सोशल मीडिया पर राघव के साथ प्यार भरी तस्वीरें शेयर कीं और लिखा,‘‘जिस चीज के लिए मैंने प्रार्थना की.. मैंने हां कहा‘‘।  राघव ने भी वही तस्वीरें साझा कीं और इसे कैप्शन दिया,‘‘मैंने प्रार्थना की .. उसने हां कहा‘‘।

PunjabKesari

आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी परि और राघव की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, ज़िंदगी के इस नए सफ़र की शुरुआत पर आप दोनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ईश्वर आप दोनों को हमेशा खुश रखें। भगवान की बनाई आपकी ये ख़ूबसूरत जोड़ी सदा बनी रहे। आइवरी लहंगे में परिणीति बहुत खूबसूरत लग रही थीं और उन्होंने कम से कम मेकअप लुक चुना। वहीं, राघव आइवरी कलर की अचकन में डैशिंग लग रहे थे।

समारोह में उपस्थित लोगों में परिणीति की चचेरी बहन और अंतर्राष्ट्रीय स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह शामिल थे। परिणीति के फोटो शेयर करते ही बधाईयों का तांता लग गया। अथिया शेट्टी ने लिखा, बधाई, डब्बू रत्नानी ने कहा, बधाई परी और राघव। सानिया मिर्जा और नेहा धूपिया ने कमेंट सेक्शन में दिल के इमोजीस छोड़े। साइना नेहवाल ने कहा,‘बधाई‘। आलिया भट्ट,  जाह्नवी कपूर , वरुण धवन, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे ने पोस्ट को लाइक किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights