मुंबई:  बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की शादी की खबर लगभग कफंर्म हो गई है। बता दें कि हाल ही में आप नेता संजीव अरोड़ा ने दोनों को ट्विट कर बधाई दी वहीं अब  सिंगर और एक्टर हार्डी संधू ने दोनों की शादी को कंफर्म किया है कि परिणीति और राघव जल्द शादी कर रहे हैं।

दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान हार्डी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि परिणीति फाइनली लाइफ में सेटल हो रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि यह आखिरकार हो रहा है, मैं दोनों को बधाई देता हूं।  उन्होंने कहा कि जब हम कोड नेम: तिरंगा की शूटिंग कर रहे थे, तो हम शादी के बारे में बातचीत करते थे और वह कहती थी कि ‘मैं तभी शादी करूंगी जब मुझे लगेगा कि मुझे सही लड़का मिल गया है।  उन्होंने ये भी कंफर्म किया कि उन्होंने परिणीति से बात की है और उन्हें फोन पर बधाई दी है। उन्होंने कहा,  हां, मैंने उन्हें फोन किया और बधाई दी।

बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा ने मंगलवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर राघव और परिणीति को शादी की बधाई दी थी. उन्होंने लिखा था, “मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को अपनी हार्दिक बधाई देता हूं. उनकी यूनियन को ढेर सारा प्यार, खुशी और साथ मिले. मेरी शुभकामनाएं!! बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दोनों लव बर्ड एक साथ कई बार दिखे। हाल ही में राघव दिल्ली एयरपोर्ट पर परिणिति को रिसीव भी करने पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights