उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में पनियरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 दीन दयाल नगर में बुधवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां कुछ ही मिनटों के अंतराल में पति-पत्नी की मौत हो गई। 70 वर्षीय लालमन सिंह की मृत्यु के सदमे को उनकी 62 वर्षीय पत्नी रूमाली देवी सहन नहीं कर सकीं और उन्होंने भी प्राण त्याग दिए।

लंबे समय से पति चल रहे थे बीमार
जानकारी के अनुसार, लालमन सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार रात उन्होंने भोजन करने के बाद सो गए थे। गुरुवार सुबह जब उनकी पत्नी रूमाली देवी ने उन्हें जगाने का प्रयास किया, तो उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। पति को मृत अवस्था में देखकर रूमाली देवी जोर-जोर से रोने लगीं।

पति के सदमे पत्नी की गई जान
चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पति के वियोग में रूमाली देवी दो-तीन बार जोर से चिल्लाईं और अचानक अचेत होकर गिर पड़ीं। परिजन कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उनकी भी मौत हो गई। घर में एक साथ दो मौतों से कोहराम मच गया।

दंपत्ति की मौत से गांव में गम का महौल
दंपत्ति अपने पीछे तीन पुत्र—जगदीश, प्रदीप और संदीप—का परिवार छोड़ गए हैं। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि उन्होंने इससे पहले इस तरह की घटना कभी नहीं देखी।

एक ही चिता पर रखकर अंतिम दी गई अंतिम विदाई
लालमन सिंह और रूमाली देवी का अंतिम संस्कार भौराबारी पुल के पास रोहिन नदी के तट पर किया गया। दोनों के शवों को एक ही चिता पर रखकर अंतिम विदाई दी गई। इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights