प्रयागराज। पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। लगातार मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पति आलोक मौर्य की शिकायत पर शुरु की जांच को अब तेज कर दिया गया है। रविवार को जांच कमेटी ने ज्योति मौर्य को नोटिस भेजकर संपत्ति का ब्योरा मांगा है। ज्योति मौर्य पर करोड़ों का अवैध लेनदेन करने का आरोप उनके पति आलोक ने आरोप लगाते हुए शिकायत की थी।

पीसीएस ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच शुरु हुए विवाद का मामला अब तूल पकड़ रहा है। पति आलोक द्वारा की गई शिकायत के बाद मंडलायुक्त को जांच सौंपी गई थी। जिसमे एक टीम गठित कर जांच शुरु भी करा दी गई। जांच तेज होने के बाद रविवार को जांच टीम ने ज्योति मौर्य को नोटिस भेजा है। नोटिस में ज्योति मौर्य से उनकी सम्पत्ति का लेखा जोखा मांगा गया है।

पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य को दी गई नोटिस में उनकी प्रॉपर्टी, वाहन और खातों की जानकारी को भी तलब किया गया है। जांच कमेटी ने अपनी विवेचना की कड़ी में ज्योति मौर्य को नोटिस भेजा है। मालूम हो कि कमिश्नर कार्यालय में वीडियो कैमरे के सामने एसडीएम ज्योति मौर्य का बयान दर्ज होगा। सूत्रो के मुताबिक इस काली कमाई से कई संपत्ति बनाई गयी है। कुछ कागजात भी हाथ लगे हैं जिसमें कितना पैसा लिया गया है उसका भी लेखा-जोखा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights