मुजफ्फरनगर। नलकूप पर गये किसान की सिर कुचलकर हत्या कर दी है। किसान की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जानकारी के अनुसार नई मंडी थाना क्षेत्र में पचैंडा पुलिया के पास नलकूप पर पचैंडा कलां निवासी विजय चौधरी का सिर कुचला हुआ शव मिला है, बताया जा रहा है कि रात दो बजे चेकिंग के लिए घूम रही एफएसटी टीम ने नलकूप पर शव पड़ा देख पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है । एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि थाना नई मण्डी को सूचना प्राप्त हुई कि पचेंडा पुल के पास 1 अज्ञात शव पडा हुआ है। सूचना पर थाना नई मण्डी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। शव की पहचान विजय चौधरी पुत्र हरवीर सिंह निवासी ग्राम पचेेंडा कलां थाना नई मण्डी हाल पता गांधी कालोनी नई मण्डी के रूप में हुई है। मृतक के सर पर गहरा घाव था। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। मृतक के परिजनो से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पर हत्या का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights