बरेली: एक महिला के पंचायत सदस्य के भाई ने गोली मार दी। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने पंचायत सदस्य सतेंद्र श्रीवास्तव को हिरासत में ले लिया और उसका भाई मौका पाकर फरार हो गया है।

थाना सुभाष नगर के विश्वनाथ पुरम में रहने वाले नत्थू लाल गोस्वामी की पत्नी कमला देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि कमला देवी के घर के पास में ही उनके ममेरे भाई विनीत की दुकान है। विनीत ने वहीं रहने वाले पंचायत सदस्य सत्येंद्र श्रीवास्तव के भाई अक्षय श्रीवास्तव को कुछ रुपये दिए थे। रुपये मांगने पर दोनों का झगड़ा होने लगा। वहां मौजूद कमला देवी ने झगड़े को रोकने की कोशिश की। बीच बचाव करने के दौरान अक्षय ने रिवाल्वर निकाल ली और फायर कर दिया। गोली सामने खड़ी कमला देवी को जा लगी। माहौल को बिगड़ता देख अक्षय वहां से फरार हो गया।
घायल महिला को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस ने पंचायत सदस्य सत्येंद्र श्रीवास्तव को हिरासत में ले लिया। फिलहाल अभी आरोपी अक्षय पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा है। अक्षय की तलाश में पुलिस जुटी है। क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights