मुंबई के तट पर तीन दिन पहले नौसेना की नाव द्वारा नौका को टक्कर मारने के बाद लापता हुए सात साल के लड़के की तलाश के लिए अभियान शनिवार को भी जारी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि खोज एवं बचाव अभियान कम से कम शनिवार शाम तक जारी रहेगा। मंगलवार शाम 43 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने के बाद, 18 दिसंबर को हुई इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई।

नौसेना हार्बर इलाके में हुई घटना की जांच शुरू कर चुकी है। अधिकारी ने कहा कि खोज और बचाव अभियान के तहत लापता यात्रियों की तलाश के लिए नौसेना के एक हेलीकॉप्टर व नौकाओं के अलावा तटरक्षकों को भी तैनात किया गया है।

दोनों नौकाओं में सवार 113 लोगों में से 14 की मौत हो चुकी है। अधिकारी ने कहा कि नौसेना की नाव पर छह लोग सवार थे, जिनमें से दो बच गए हैं। बुधवार को दोपहर में नौसेना की नौका ने इंजन परीक्षण के दौरान यात्री नौका नील कमल को टक्कर मार दी थी, जिसकी वजह से नौसेना के एक कर्मी और दो संविदा कर्मियों समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी। लगभग 100 लोगों को बचा लिया गया।

नौका नील कमल 100 से अधिक यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा द्वीप ले जा रही थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र समुद्री बोर्ड (एमएमबी) द्वारा जारी दस्तावेजों के अनुसार, नाव में 84 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों के सवार होने की अनुमति थी, लेकिन इसमें क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। अधिकारी ने बताया कि कोलाबा थाने में नौका चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights