उत्तर प्रदेश स्थित ग्रेटर नोएडा के दनकौर और नॉलेज पार्क क्षेत्र की सीमा से लगे यमुना नदी के तटीय इलाके में यमुना नदी का पानी घुस आया जिसमें लगातार बढ़ते जल स्तर को देखते हुए नॉलेज पार्क थाना पुलिस तथा एनडीआरएफ की टीम के 36 से अधिक कर्मियों ने मिलकर बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसे 35 लोगों का रेस्क्यू करते हुए उन्हे सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।

डॉक्टर सहित आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध
यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने के कारण पुलिस विभाग द्वारा सम्बन्धित विभागों से साथ वार्ता कर एवं सहयोग से यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर से प्रभावित क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों को लगातार उनके जरूरी सामान और पशुओं को सुरक्षित स्थान पहुंचाया जहां बनाए गए शरणालय में खाने पीने की वस्तुओं सामान रहने एवं सोने के लिए पूरी व्यवस्था की गई, और स्वास्थ्य संबंधी समस्या के निस्तारण के लिए डॉक्टर सहित आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई।

इसके अतिरिक्त पुलिस के सभी आलाधिकारी स्वयं यमुना नदी के आस-पास के क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि वह यमुना नदी के डूब क्षेत्र अथवा उसके आस-पास के इलाकों में अनावश्यक रूप से न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों, निर्देशों का अनुपालन कर स्वयं एवं अपने परिजनों को सुरक्षित रखें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights