समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने बदायूं को पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि बताते हुये शुक्रवार को कहा कि यहां की जनता लोकसभा चुनाव में सपा के पक्ष में मतदान कर अपने प्रिय नेता को श्रद्धाजंलि अर्पित करेगी।

बिसौली विधानसभा क्षेत्र में सपा के संस्थापक सदस्यों में एक स्वर्गीय बनवारी सिंह यादव के पैतृक गांव मानपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुये यादव ने कहा “ यह चुनाव नेताजी (मुलायम) को श्रद्धांजलि अर्पित करने का चुनाव है क्योंकि बदायूं नेताजी की कर्मभूमि है और यहां से सैफई परिवार का गहरा रिश्ता है। आज पूरा देश मंहगाई व बेरोजगारी से परेशान है और देश में संवैधानिक संकट है इसलिए संविधान को बचाने के लिए इस बार सोच समझ कर वोट करें।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights