कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत बसे नूरी मस्जिद समेत 186 ग्रामीणों को वन विभाग की ओर से नोटिस जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि यह अवैध अतिक्रमण है। नोटिस के माध्यम से ग्रामीणों से स्वामित्व के कागज व सबूतों की मांग की गई है।


बिछिया को खाली कराने की नोटिस पर 186 परिवारों में मचा हड़कंप
प्रभागीय वनाधिकारी बी शिव शंकर ने बताया कि जनपद के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के बिछिया बीट अंतर्गत बिछिया बाजार में बड़ी संख्या में अवैध अतिक्रमण हैं। ऐसे 186 ग्रामीणों को धारा 61बी के तहत नोटिस जारी की गई है। नूरी मस्जिद को भी नोटिस भेजी गयी है। वहां के लोगों ने लंबे अर्से से वहां बसे होने की बात कही है। इसको लेकर सभी से साक्ष्य भी मांगे गए हैं। DFO कतर्नियाघाट बी शिव शंकर ने कहा कि अगर इनके द्वारा साक्ष्य प्रस्तुत किया जाता है, तो इन्हें वहां से नहीं हटाया जाएगा। वहीं अगर साक्ष्य नहीं दिखा पाते हैं, तो कब्जों को अवैध मानकर सभी से जमीनों को खाली करवाया जाएगा।

वहीं बुधवार को बड़ी संख्या में बस से लोग डीएफओ दफ्तर पहुंचे। बिछिया के ग्रामीणों ने बताया कि वे सभी लगभग 100 किमी की यात्रा तय करके दफ्तर पहुंचे हैं। उन्होंने कहना है कि वह कई पुश्तों से यहां रह रहे हैं। हमें अचानक नोटिस दी गई है। अगर हमसे यह जगह खाली करा ली जाती है, तो हम कहां जाएंगे। बिछिया के रहने वाले सूरज गुप्ता ने बताया कि चार से पांच पुश्तों से वो लोग वहां रह रहे हैं। जब अंग्रेज रेलवे लाइन का निर्माण करा रहे थे, तब इन सभी लोगों के दादा-परदादा को यहां पर बसाया गया था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights