रिलायंस फाउंडेशन की नीता अंबानी को मंगलवार को रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे से सिटीजन ऑफ मुंबई अवॉर्ड 2023-24 मिला। रिलायंस फाउंडेशन ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। बयान में कंपनी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, खेल, कला और संस्कृति में परिवर्तनकारी संस्थान बनाने में उनके स्थायी योगदान के लिए रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे की ओर से नीता अंबानी को यह पुरस्कार दिया गया।

अंबानी इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल क्रिकेट टीमों में से एक मुंबई इंडियंस की मालकिल हैं। इसके अतिरिक्त, वह फुबॉल स्पोट्र्स डेवलपमेंट लिमिटेड के संस्थापक और अध्यक्ष के रूप में कार्य करती हैं, जिसने इंडियन सुपर लीग की शुरुआत की। वह ‘सभी के लिए शिक्षा और खेल’ पहल की भी प्रमुख हैं, जो बच्चों के विकास का समर्थन करती है। इसके अलावा, अंबानी एमआई न्यूयॉर्क की ओनर हैं, जिसने एक पेशेवर अमरीकी टी20 लीग, मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) का उद्घाटन संस्करण जीता था।

वह अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्य के रूप में चुनी जाने वाली पहली भारतीय महिला हैं। नीता अंबानी ने न्यूयॉर्क में मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के बोर्ड के मानद ट्रस्टी के रूप में चुनी जाने वाली पहली भारतीय बनकर भी इतिहास रचा है, जो व्यवसायी और परोपकारी व्यक्ति के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights