निलंबित PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने शुक्रवार को बांकेबिहारी की नगरी से बड़ी घोषणा की। उन्होंने राजनीतिक पार्टी बनाने का एलान किया है।

 ‘सनातन’ या ‘सवर्ण समाज पार्टी’ होगा नाम

ब्राह्मण सेवा संघ के स्वागत समारोह में अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि उनकी पार्टी का नाम ‘सनातन’ या ‘सवर्ण समाज पार्टी’ होगा। जल्द ही प्रक्रिया इसके लिए शुरू की जाएगी। उन्होंने समारोह में शामिल होने से पहले ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए।

‘वोट बैंक की राजनीति हावी’

शुक्रवार को ब्राह्मण सेवा संघ ने श्रीहरिदास धाम में अलंकार अग्निहोत्री के सम्मान समारोह आयोजित किया था। इस दौरान अलंकार अग्निहोत्री ने कहा, ” स्वर्ण समाज हाशिए पर आ चुका है। वोट बैंक की राजनीति हावी है। इसी वजह से जिस तरह से अपना दल और अन्य दल अपने वोटर के मन मुताबिक चल रहे हैं, साथ ही सरकार में भागीदार बने हैं। ऐसे ही एक अलग पार्टी बनाने की आवश्यकता है।”

 चुनाव आयुक्त से जल्द मिलेंगे अलंकार अग्निहोत्री

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अलंकार अग्निहोत्री ने कहा, ” मैंने ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन कर राजनीतिक दल बनाने का निर्णय लिया है। पार्टी का नाम सनातन या सवर्ण समाज पार्टी होगा। चुनाव आयुक्त से जल्द ही मिलकर आगे की कार्रवाई पूरी की जाएगी।”

‘मंदिर का खजाना सरकार चाहती है’

इस दौरान बांकेबिहारी मंदिर गलियारा को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मंदिर का खजाना सरकार चाहती है। सेवायतों और ब्रजवासियों का बांकेबिहारी मंदिर है। उन्होंने कहा कि सेवायतों के अनुसार ही सारी व्यवस्था की जानी चाहिए।

UGC को लेकर अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने जबरन लोकसभा में सवर्ण जाति के लोगों के खिलाफ एक काला कानून पारित किया। इसी काले कानून के विरोध में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया था। अब इस मुद्दे पर आवाज उठनी शुरू हो गई है।

मीडिया से बातचीत में अलंकार अग्निहोत्री ने बताया कि बैठक में 3 अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। पहला मुद्दा UGC से जुड़ा है, जो 13 जनवरी 2026 को प्रकाशित हुआ था। दूसरा मुद्दा SC-ST एक्ट को लेकर है, जिसे उन्होंने देश का सबसे बड़ा काला कानून बताया और कहा कि इसे सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निष्कासित किया जा चुका है। तीसरा विषय वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर से जुड़ा है, जहां सरकार द्वारा अधिकरण की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights