भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने शनिवार को आगामी लोकसभा चुनावों के लिए 45 उम्मीदवारों की अपनी चौथी सूची में महाराष्ट्र में चार और उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने नागपुर में सड़क एवं परिवहन मंत्रालय मंत्री नितिन गडकरी के सामने विकास ठाकरे को मैदान में उतारा है।कांग्रेस ने भंडारा-गोंदिया में प्रशांत वाई पडोरे को टिकट दिया है। रामटेक (एससी) में रश्मि एस. बर्वे और गढ़चिरौली-चिमूर (एसटी) में नामदेव डी. किरसन चुनाव लड़ेंगे।कांग्रेस पार्टी ने महाराष्ट्र में अपने आठ उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की थी। अब तक कुल 12 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

महाराष्ट्र में कुल 48 लोकसभा क्षेत्र हैं, जो देश में उत्तर प्रदेश के बाद दूसरे स्थान पर हैं। उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटें हैं। महाराष्ट्र में यह पहली बार होने जा रही है कि दो एनसीपी और दो शिवसेना चुनाव मैदान में होगी। अब देखना यह है कि किसी पलड़ा भारी रहता है। महा विकास अघाड़ी के अन्य सहयोगियों जैसे शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) ने अभी तक अपने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights