लखनऊ: निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है दरअसल, शाहजहांपुर से समाजवादी की मेयर प्रत्याशी अर्चना वर्मा भाजपा में शामिल हो गई है। इस बात की जानकारी राजधानी लखनऊ में प्रेस वार्ता के दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी है। इन्हें सपा ने महापौर प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन रविवार को उन्होंने सपा से नाता तोड़कर सबको चौंका दिया। अर्चना वर्मा ने लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।  वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा की सदस्यता लेने पर उन्हे बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights