हरदोई। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में नौ मंडलों के 37 जिलों में वोट डाले जा रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में भी वोट डाले जा रहे है। प्रदेश सरकार में आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने हरदोई नगर के एएसबीबी इंटर कॉलेज में अपनी पत्नी सहित मतदान किया। उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। नितिन अग्रवाल ने कहा सपा के गुंडाराज को जनता भूली नही है। समाजवादी पार्टी का निकाय चुनाव एक बार फिर से सूपड़ा साफ होगा।  उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता पीएम मोदी और योगी के साथ खड़ी है। निकाय चुनाव में भाजपा सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी।

मंत्री नितिन अग्रवाल ने शिवपाल यादव के बयान पर कहा कि शिवपाल वरिष्ठ नेता हैं उन पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता, लेकिन शायद समाजवादी पार्टी अभी भी उस कार्यकाल में जी रही हैं जब उनकी सरकार प्रदेश में गुंडागर्दी के बल पर चुनाव जीता करते थे। उन्होंने कहा कि इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है कि 2014 के बाद से जब से भाजपा की सरकार देश में बनी है निष्पक्ष चुनाव में शुरू हुए हैं। अखिलेश यादव के बयान उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं जबकि समाजवादी पार्टी का गुंडाराज उत्तर प्रदेश की जनता नहीं भूली है।  उन्होंने कहा कि प्रदेश की 25 करोड़ जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। निकाय चुनाव जीत कर ड्रिपल इंजन की उत्तर प्रदेश में सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights