उत्तर प्रदेश के पहले चरण के मतदान के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसडीएम की दिल कौ दौरा पड़ने से मौत हो गई। वो निर्वाचन अधिकारी के तौर पर मैनपुरी में ड्यूटी पर थे। चुनाव ड्यूटी के दौरान ही उप जिला अधिकारी (न्यायिक) वीरेंद्र मित्तल को हार्ट अटैक आया। तुरंत उनको हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
उप जिलाधिकारी वीरेंद्र मित्तल हरियाणा के रहने वाले थे। चुनाव के दौरान वीरेंद्र मित्तल की ड्यूटू नगर पंचायत ज्योति खुड़िया में लगी थी। उनको निर्वाचन अधिकारी बनाया गया था। मतदान का दिन होने के वजह से वह सुहब से ही काम पर थे। करीब साढ़े आठ बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।
वीरेंद्र मित्तल की हालात खराब होते देख उनके साथ ड्यूटी पर लगे कर्मचारी उनको अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने उनको दिल का दौरा पड़ने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights