यूपी निकाय चुनाव का रिजल्ट आने के बाद कई दिलचस्प आंकड़े भी सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला झांसी का है, झांसी में एक कैंडिडेट को जीरो वोट मिले हैं। राकेश कुशवाहा नाम के इस शख्स ने सभासद पद के लिए पर्चा भरा। चुनाव भी लड़ा लेकिन जब वोट खुलो तो इनको एक भी वोट नहीं मिला। घर-परिवार की तो बात छोड़िए इन्होंने खुद को भी वोट नहीं दी। अमूमन बैलेट पेपर पर एक-दो वोट गलती से भी किसी को मिल जाती है लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और इनका शून्य नहीं टूट सका।
जीरो वोट पाने वाले राकेश कुशवाहा ने झांसी की गुरसराय नगर पालिका के वार्ड नंबर 23 से चुनाव लड़ा है। राकेश ने जीरो वोट लाकर अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। राकेश कुशवाहा को जीरो वोट मिलना उनके वार्ड में चर्चा का विषय बना हुआ है।
निकाय चुनाव में झांसी में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा रहा है। झांसी की मेयर सीट पर भाजपा के बिहारी लाल आर्य ने 83 हजार वोटों से जीत हासिल की है। झांसी में दूसरे नंबर पर कांग्रेस के अरविंद कुमार बबलू रहे। झांसी मेयर सीट पर बसपा, सपा और आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट मुख्य मुकाबले से बाहर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights