एसटीएफ को काफी दिनों से इज्जतनगर के फरीदापुर चौधरी निवासी अनीस उर्फ गुड्डू के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी। अफसरों के उसके ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। एसआई राशिद अली सिपाही राजमी लाल, नितिन, संदीप, संजय यादव, कमांडो खान मोहम्मद के साथ गश्त कर रहे थे। टीम को गो तस्कर के बारे में जानकारी मिली। टीम ने उसे 100 फुटा रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा, जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights