मनोरंजन जगत से एक बेहद ही दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि प्राइम वीडियो की ‘द फैमिली मैन’ फेम एक्टर रोहित बासफोर का निधन हो गया है। एक्टर का शव रविवार की शाम को असम के गरभंगा जंगल में पड़ा मिला। इसकी जानकारी उनके दोस्त ने पुलिस को दी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत पाया।

PunjabKesari

रिपोर्ट के अनुसार रोहित दोस्तों के ग्रुप के साथ असम में बाहर घूमने निकले थे। साथ ही उन्होंने अपनी इस छोटी ट्रिप के बारे में परिवार को भी बताया था। जब घरवालों ने उन्हें फोन किया तो उनसे कॉन्टैक्ट नहीं हो पाया जिसके बाद रोहित के एक दोस्त ने उनके निधन की जानकारी परिवार को दी जिसके बाद परिवार के लोगों को गहरा सदमा लगा।

PunjabKesari

एसडीआरएफ की मदद से फैमिली ने रोहित के शव का पता लगाया। वहीं रोहित के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने शव को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जांच के लिए भेज दिया है। वहीं उनके परिवार के लोगों ने रोहित की मौत का शक जताया है। दूसरी ओर ओडिशा बाइट्स की रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है कि रोहित का कुछ दिन पहले पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान रंजीत बासफोर, धरम बासफोर और अशोक बासफोर ने रोहित को जान से मारने की धमकी थी दी थी। इतना ही नहीं परिवार के लोगों ने जिम मालिक अमरदीप की तरफ मौत के शक का इशारा किया है। पुलिस भी इसकी जांच में जुट गई है और उनका मानना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights