पुलिस ने ठाणे जिले में दो अलग-अलग मामलों में आठ बांग्लादेशी महिलाओं को अवैध तरीके से भारत में रहने के मामले में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इनमें से सात महिलाओं को नवी मुंबई में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर एनआरआई पुलिस थाने की एक टीम ने मंगलवार की शाम को नवी मुंबई के क्रावे गांव में एक आवासीय परिसर पर छापा मारा और वहां दो कमरों में रह रही इन महिलाओं को पकड़ा।

इस थाने के अधिकारी ने बताया कि लोगों के घरों में घरेलू सहायिका का काम करने वाली ये महिलाएं अवैध रूप से भारत में घुस आयी थीं और वे इस गांव में किराये के मकान में बिना किसी दस्तावेज के रह रही थीं।

पुलिस ने कहा कि पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम, 1950 और विदेशी अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत इन महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दूसरी घटना में पुलिस ने बृहस्पतिवार को जिले के अंबरनाथ कस्बे में फर्जी दस्तावेज के आधार पर रह रही एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights