बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को नवादा से मिशन बिहार का आगाज किया। लोकसभा चुनाव 2024 का चुनावी शंखनाद भी नवादा के हिसुआ से किया। इस दौरान शाह के निशाने पर बिहार की महागठबंधन की सरकार रही। अमित शाह ने नीतीश कुमार और लालू यादव पर बारी-बारी से हमला बोला। तेज्स्वी यादव पर निशाना साधा। जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने एक नहीं दो नहीं बल्कि कई सियासी तीर छोड़। जिनका निशाना सिर्फ और सिर्फ बिहार की महागठबंधन  सरकार थी। शाह ने इस दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। अब आपको सिलसिलेवार बताते हैं। अमित शाह ने महागठबंधन को किन मुद्दों पर घेरा और नीतीश कुमार को क्या चेतावनी दी। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि अब नीतीश का साथ भाजपा कभी नहीं लेगी, ललन सिंह को बता देना चाहता हूं, कि भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं। नीतीश जी पीएम बनने के मोह में राजद के साथ चले गए।  
शाह ने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश को प्रधानमंत्री बनना है और लालू जी के बेटे को मुख्यमंत्री बनना है। इसमें बिहार की जनता को पीस रहे हैं। लेकिन में लालू जी को कहने आया हूं। कि नीतीश बाबू को आप जानते हो। प्रधानमंत्री वह बनने से रहे। क्योंकि वहां जगह खाली नहीं है। देश की जनता ने फैसला किया है कि मोदी जी तीसरी बार भी देश के प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। ऐसे में अगर मोदी दोबारा पीएम बने तो नीतीश कुमार तेजस्वी को कभी सीएम नहीं बनाएंगे। शाह ने कहा कि 2024 के बाद महागठबंधन नहीं रहेगा। बिहार में एक बार फिर से जंगलराज लौट आया है। लेकिन लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 सीटों पर कमल खिलेगा। और नवादा में भी बीजेपी जीतेगी। बिहार की जनता मोदी जी को 2024 में 40 में 40 सीटें देगी। बिहार की महागठबंधन सरकार पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के बाद नीतीश सरकार अपने ही वजन से गिर जाएगी। मैंने आज तक ऐसी स्वार्थी सरकार नहीं देखी है। अमित शाह ने कहा कि अगर नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा तो पीएम मोदी को सौंप दें। बिहार की कानून व्यवस्था को मोदी जी ही दुरुस्त कर सकते हैं। नीतीश सरका के बस की बात नहीं है। शाह ने कहा कि सासाराम में गोलियां चल रही है, मैं सासाराम जरूर जाऊंगा। अभी यहीं से सासाराम की जनता से क्षमा मांगता हूं। मैं बिहार में ईश्वर से कामना करता हूं कि बिहार में शांति की स्थापना हो। सरकार से कहने का कोई मतलब नहीं है। शाह मे सवाल पूछते हुए कहा कि जिस सरकार में जंगलराज के प्रणेता लालू प्रसाद यादव की पार्टी उपस्थित हो, वह सरकार बिहार में शांति ला सकती है क्या, बताइए, ला सकती है?शाह ने कहा कि बिहारशरीफ-सासाराम में आग लगी है। सासाराम में सभा नहीं होने पर अफसोस है। अगले दौरे में सासाराम में ही सम्राट अशोक के सम्मेलन में जरूर आऊंगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैंने सुबह राज्यपाल को फोन किया तो ललन सिंह जी बुरा मान गए। कहा, आप क्यों चिंता करते हैं। मैंने कहा, मैं गृह मंत्री हूं। बिहार की कानून व्यवस्था आप नहीं संभाल सकते, इसलिए हम चिंता कर रहे हैं। शाह ने कहा कि 2025 में भाजपा की सरकार बनाइए। फिर देखिए कैसे दंगा करने वालों को उलटा लटका कर सीधा करने का काम करें। यह सरकार बुरी नीयत और बुरी नीति की सरकार है।शाह ने नीतीश सरकार को BAD सरकार करार दिया और कहा कि भ्रष्टाचार का B,अराजकता का A,और दमन का D,इन तीन चीजों से मिलकर ये सरकार बनी है। इस बुरी सरकार को उखाड़ कर फेंकना है।नीतीश सरकार को वादाखिलाफी बताते हुए शाह ने कहा कि नीतीश ने कई लोगों को धोखा दिया है। भाजपा अब कभी भी नीतीश के साथ न जाएगी, न साथ लेगी। शाह ने पूछा, मुझे बताओ कश्मीर हमारा है या नहीं, धारा 370 हटनी चाहिए थी या नहीं। जदयू वालों ने विरोध किया, यह तुष्टिकरण की राजनीति करना चाहते थे। मोदीजी ने धारा 370 हटाई।

अमित शाह ने पूछा कि अयोध्या में श्री राम जी का मंदिर बनना चाहिए या नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, जदयू, राजद, ममता…सब इसका विरोध करते थे। मोदी जी ने एक दिन श्रीराम मंदिर का सुबह शिलान्यास कर दिया। शाह ने कहा कि केंद्र सरकार के जरिए बिहार में 85 लाख किसानों को हर साल 6 हजार रुपये मिल रहे हैं। वहीं नीतीश सरकार खाद और उवर्क मुहैया न कराकर किसानों को सता रही है। शाह ने कहा कि जिस तरह रैली स्थ्ल पर आप लोग जर्रे-जर्रे पर दिखाई पड़ते हैं वो बताता है कि मोदी जी बिहार की सभी की सभी सीटें जीतने जा रहे हैं। शाह ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में जातिवाद का जहर घोला है। और बिहार में जंगलराज के प्रणेता लालू यादव रहे हैं। इन दोनों दलों के साथ कभी राजनीतिक सफर नहीं करेंगेशाह ने कहा कि नीतीश बाबू आपने अपने जीवन में कई पार्टियां बदली हैं, कई लोगों को धोखा दिया हैं लेकिन जिस UPA में लालू के साथ आप गए हैं, उसने बिहार को क्या दिया? 2009 से 2015 में बिहार को सिर्फ 50 हजार करोड़ रुपये का बजट केंद्र ने दिया था और 2014 से 2019 में मोदी जी ने 50 हजार करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1 लाख 9 हजार करोड़ रुपये बिहार को देने का काम किया है।शाह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा कि आयुष्मान भारत योजना से लेकर उज्ज्वला योजना तक, बिहार की जनता को केंद्र सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है।पीएम मोदी ने 1 करोड़ 10 लाख परिवार को गैस सिलिंडर दिया, पीएम आवास योजना के तहत 40 लाख आवास देने का लक्ष्य हम केवल बिहार में ही पूर्ण करने वाले हैं।शाह ने कहा कि केंद्र की ओर पर्याप्त मात्रा में खाद और यूरिया भेजी जाती थी। लेकिन भ्रष्टाचार के चलते किसानों को तय वक्त में खाद मुहैया नहीं हो पाई। इस सरकार ने किसानों पर भी अत्याचार किया है।

इन सबके अलावा केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार जातिवाद समेत कई मुद्दों पर नीतीश सरकार पर हमला बोला। आपको बता दें अमित शाह बिहार के दो दिवसीय दौरे पर हैं। शनिवार को वो पटना पहुंचे थे। और देर रात को पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक की थी। रविवार को भी पार्टी दफ्तर पर      आगामी चुनावों को लेकर मंथन करेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights