मुजफ्फरनगर। नगर पालिका कन्या इंटर काॅलेज की छात्राओं ने जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशानुसार प्रधानाचार्या कु0 सुमित्रा सिंह के दिशनिर्देशन में सुपर स्वीप कार्यक्रम मतदाता जागरूकता के अंतर्गत जनमानस को जागरूक करने के लिए एक जागरूकता रैली निकाली गई।
यह मतदाता जागरूकता रैली विद्यालय से आरंभ करके शिवचैक से पुनः विद्यालय तक आकर समाप्त हुई। मतदाता जागरूकता रैली को निकालने का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने मत का अधिकार समझाना और उसको सही तरीके से प्रयोग करना हैं, जिसके लिए नगर पालिका कन्या इंटर काॅलेज द्वारा निरंतर जागरूकता रैली निकाली जा रही हैं। प्रधानाचार्या कु0 सुमित्रा सिंह ने बताया कि चुनाव के दौरान कई बार ऐसा होता हैं कि कुछ आलसी लोगों द्वारा अपने मत का उपयोग नही किया जाता और उस एक मत के कारण शहर प्रदेश या फिर देश की सत्ता किसी गलत हाथों में पहुंच जाती हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता जागरूकता रैली को निकालने का फायदा तभी होता हैं जब लोगो को जागरूकता रैली का उद्देश्य को विस्तृत रूप से समझाया जाये। उन्होने कहा कि कई बार ऐसा होता हैं कि जागरूकता रैली तो निकाली गई मगर लोगों को रोक कर जागरूक नही किया जाता हैं जिससे लोगों को समझाना उतना ही महत्वपूर्ण होता जितना कि जागरूकता रैली को निकालना। रैली में विद्यालय की प्रधानाचार्या कु0 सुमित्रा सिंह, कुसुम सिंह, उषा सिंह, अर्चना सिंह, पूनम कुमारी के अलावा रीना कुमारी आदि शिक्षिकाओं सहित छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights