कानपुर देहात के थाना भोगनीपुर के अंतर्गत ससुर व बहु की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वही महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया है।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से घायल को कानपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में पारिवारिक विवाद के चलते हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने संदेह के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया है।
वहीं पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि भोगनीपुर के ग्राम अमरौधा में रहने वाले राम प्रकाश व उनकी बहू का शव मिला है। वहीं गंभीर रूप से घायल राम प्रकाश के बेटे को इलाज के लिए कानपुर भेजा गया है। प्राथमिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights