दौराला थाने के सामने रविवार देर रात एक बड़ा हादसा होने से बच गया। सहारनपुर बेटे की शादी की तारीख पक्की कर लौट रहे एक परिवार की कार में पीछे से आ रहे चीनी से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक 100 मीटर तक कार को घसीटता ले गया और दोनों वाहन हाईवे की दूसरी साइड पहुंच गए। गनीमत रही कि उस दौरान दूसरी साइड से कोई बड़ा वाहन नहीं आ रहा था।

हापुड़ के खांरजेठी निवासी सराफत रविवार को सफिया, मुंडाली निवासी रिश्तेदार फिरोज, जैदी फार्म मेरठ निवासी रफराज अहमद, हाजी मंजूर अहमद, हिमायूं के साथ सहारनपुर के मोहल्ला घंटाघर निवासी एक परिवार के यहां अपने बेटे की शादी की तारीख पक्की करने गए थे। देर रात वापस लौटने के दौरान दौराला थाने के सामने चीनी से भरे ट्रक ने उनकी कार में पीछे से टक्कर मार दी।
ट्रक चालक रूगबाज तहसील जटमासी बिनौवा भरतपुर निवासी अजय सिंह टिकौला चीनी मिल से चीनी लेकर राजस्थान जा रहा था। चालक ट्रक में अधिक भार होने के चलते ट्रक एक दम नहीं रुक सका, ट्रक 100 मीटर तक कार को घसीटता हुआ ले गया और दोनों वाहन डिवाइडर को पार कर हाईवे की दूसरी साइड में पहुंच गए।
गनीमत रही कि उस दौरान कोई बड़ा वाहन दूसरी साइड से नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। कार में बैठेलोगों की चीख पुकार सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी को कार से बाहर निकाला और सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया।
हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर जाम पर काबू पाया। लगभग आधा घंटे तक हाईवे की एक साइड बंद रही। थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा का कहना है कि घायलों को मामूली चोट आई थी। एक व्यक्ति सफिया की हालत गंभीर है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights