मुजफ्फरनगर। भाजपा की योगी सरकार में एक और जहां माफियाओं एवं दबंगों को अपनी जान बचाने के लाले पड़े हुए हैं वहीं दूसरी ओर भाजपा सरकार को चुनौती देते हुए दो सगे भाइयों ने दबंगता दिखाते हुए करोड़ों रुपयों को हजम करने के लिए पीड़ित को करोड़ों रुपए की जमीन को छोड़ कर चले जाने की धमकी दी जा रही हैं। शहर में 20 बीघा जमीन बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से करीब 2 करोड रुपये हडपने का मामला सामने आया है। इस संबंध में डीआईजी के निर्देश पर दो सगे भाईयों के खिलाफ मुकदमा कायम कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव सरवट निवासी मोहसीन ने डीआइजी सहारनपुर को प्रार्थना पत्र दिया था। उन्होंने बताया था कि मदीना कॉलोनी निवासी राव जावेद अली से 3 जुलाई 2017 को 4 करोड़ 20 लाख रुपये में 20 बीघा जमीन का सौदा तय किया था।

1 करोड़ 98 लाख रुपये राव जावेद अली को बैंक के माध्यम से दिए गए थे। बैनामा होने से पहले राव जावेद अली ने अपने परिचित लद्दावाला निवासी दो सगे भाइयों राहिल त्यागी और दानिश त्यागी को जमीन में साझीदार बनाने की शर्त रख दी। अपना कब्जा होने के बावजूद मोहसीन ने शर्त मान ली। आरोप है कि दोनों सगे भाई पिछले कुछ दिनों से मोहसीन पर जमीन छोड़ कर चले जाने का दबाव बना रहे हैं। यह जानकारी राव जावेद अली को दी तो उसने भी जमीन छोड़ने का दबाव बनाया। आरोप है कि मोहसीन ने अपने 1 करोड 98 लाख रुपये मांगे तो उसे रुपये व जमीन कुछ भी नहीं देने की धमकी दी गई। पीड़ित ने डीआइजी को बताया था राहिल त्यागी हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। आरोपी लोग लालच वश उसकी हत्या भी कर सकते हैं। डीआइजी के आदेश पर राव जावेद अली, राहिल त्यागी और दानिश त्यागी के खिलाफ थाना सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights