सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)।
थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला एक नशा तस्कर अभियुक्त किया गिरफ्तार। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर के निर्देशन में मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री की रोकथाम व नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कपिल देव के कुशल नेतृत्व में शुक्रवार को उ०नि० भीमप्रकाश , है०का० दीपक कुमार, का० रुपेन्द्र कुमार थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर द्वारा
चैकिग व गस्त के दौरान थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा एक नशा तस्कर अभियुक्त गुड्डू पुत्र सुखवीर निवासी मरोडगढ थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर को सरकडी खुमार देवाल मार्ग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 150 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0 338/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
