देहरादून के एक प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र से वरिष्ठ छात्रों द्वारा कथित तौर पर रैगिंग और यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने यहां बताया कि पीड़ित छात्र के माता-पिता उसे अपने साथ अपने घर असम ले गए हैं और उन्होंने वहीं इस घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई।

असम पुलिस ने इस प्राथमिकी को कार्रवाई के लिए देहरादून पुलिस को भेजा जिसके बाद घटना का पता चला। प्राथमिकी में कहा गया है कि छात्र के माता-पिता ने घटना के बारे में स्कूल प्रबंधन को बताया लेकिन उनके द्वारा मामले में कोई कार्रवाई न किए जाने पर वे अपने बच्चे को अपने साथ घर ले गए।

देहरादून के डालनवाला पुलिस थाने ने आरोपी छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि मामले में यौन अपराधों से बाल संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights