पीलीभीत। सांसद वरुण गांधी ने कहा कि देश में एक करोड़ सरकारी नौकरियां खाली है। सवाल यह है कि क्यों खाली हैं। अब सभी नौकरियां संविदा की हो गई हैं। संविदा की नौकरी इसलिए हैं कि जब चाहे रख लें और जब चाहें निकाल दे। नौकरी न देने से सरकार का एक लाख करोड़ रुपये बच रहा है, जिससे आटा, दाल, चना दिया जा रहा है। यही पैसा चुनाव में खर्च किया जाता है।

सांसद वरुण गांधी मंगलवार को पीलीभीत पहुंचे। बरखेड़ा क्षेत्र के पिपरा खास गांव में जनसंवाद के दौरान सांसद ने किसान आंदोलन पर कहा कि वह अकेले ऐसे सांसद हैं, जिसने आवाज उठाई। आंदोलन में 500 किसान दिल्ली में शहीद हो गए। उनकी कोई कीमत नहीं। उन्होंने कहा लोग लोन इसलिए लेते हैं कि वह अपने बच्चों की फीस जाम कर सकें, बीमारी के इलाज, छोटा व्यापार आदि के लिए लोग लोन लेते हैं। इसमें उनसे सुविधा शुल्क की डिमांड की जाती है। कहा कि आजादी के 75 साल हो गए हैं लेकिन हम कहां खड़े हैं। आजादी की लड़ाई का पूर्ण उद्देश्य था कि हिंदुस्तानियों को किसी भी दशा में झुकना न पड़े, लेकिन आज की स्थिति कुछ अगल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights