स्वतंत्रता दिवस से पहले भारतीय जनता पार्टी आज देशभर में तिरंगा यात्रा निकालेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लखनऊ में तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेंगे। सीएम योगी आज यानी 13 अगस्त को 5 कालिदास मार्ग से भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित भव्य “बाइक तिरंगा यात्रा” को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वह सुबह 10ः00 बजे बाइक यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।

तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में नेतृत्व करेंगे। मुख्यमंत्री आवास पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद होंगे। वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कानपुर, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ तथा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह मुरादाबाद में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेंगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी बाराबंकी, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल आगरा, प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह औरैया में यात्रा में शामिल होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights