देवबन्द (मनीष अग्रवाल)। कोतवाली देवबंद सहारनपुर पुलिस टीम साइबर हेल्प डेस्क द्वारा आनलाइन साइबर फ्राड़ के माध्यम से ठगी गयी रूपये की शतप्रतिशत धनराशि पीडित के खाते में करायी गयी वापस। वादिया बबीता रानी पत्नी स्व० राजू निवासी वाल्मीकि कालोनी थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर के द्वारा शिकायत दर्ज करायी थी कि खाता जो पंजाब नेशनल बैंक में से गलती से कुल 93000/- रूपये की धनराशि स्थानान्तरित हो जाने व वापस ने करने की सूचना पर थाना देवबन्द साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण सहारनपुर के निर्देशन में साइबर अपराध की रोकथाम व धोखाधडी कर ठगी की गयी धनराशि गलती से स्थानान्तरित धनराशि को पीडितो के खाते में वापस कराये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबन्द के निकट पर्यवेक्षण में व देवबंद थाना प्रभारी निरीक्षक बीनू सिंह ने बताया कि थाना देवबन्द साइबर हेल्प डैस्क टीम द्वारा उपरोक्त साइबर शिकायत में प्रभावी कार्यवाही करते हुए गलती से खाता संख्या से पंजाब नेशनल बैंक में ट्रांसफर की गयी 93000/- रूपये की धनराशि को तत्काल पीएनबी बैंक के उपरोक्त खाते में फ्रीज कराया था। आज शुक्रवार को थाना देवबन्द साइबर हेल्प डेस्क टीम में शामिल कम्प्यूटर ऑपरेटर (ASI) रूपेन्द्र सिंह थाना देवबन्द सहारनपुर द्वारा विधिक कार्यवाही के उपरान्त पीएनबी बैंक के खाता संख्या से पीडिता के खाते में कुल 93000/- रूपये की शत प्रतिशत धनराशि वापस कराई गयी। पीडिता द्वारा धनराशि वापस पाकर थाना देवबन्द साईबर हैल्प डेस्क टीम व सहारनपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है।
