उन्नाव में मेडिकल स्टोर संचालक भाजपा नेता का भाई 23 मई को गायब हो गया। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया था। भाई के गायब होने की गुमशुदगी भाजपा नेता में दर्ज कराई। पुलिस ने झाड़ियां से नंबर प्लेट बरामद किया। लेकिन भाजपा नेता के भाई की कोई जानकारी नहीं हो पाई। इसी बीच खेत जा रहे ग्रामीणों को एक्सप्रेसवे के पास पड़े पाइप से दुर्गंध आई। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस में घटनास्थल का निरीक्षण किया। कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकलवाया गया। जो बिल्कुल गल चुकी थी। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शव काफी पुराना हो चुका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट होग। जांच की जा रही है।
उन्नाव जिले के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के हरईपुरा निवासी 27 वर्षीय अंकित का शव मिलने से हड़कंप मच गया। हत्यारों ने निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे रखे गए जल निकासी के पाइप में शव को छुपा कर दोनों तरफ से मिट्टी भर दिया। बदबू आने पर लोगों को इस बात की जानकारी हुई। हरदोई के मल्लावां गौसगंज में अंकित पटेल मेडिकल स्टोर चल रहा था। वह रोज बाइक से आता जाता था। बीते 23 मई को वह मेडिकल स्टोर गया। फिर वापस नहीं आया। अंकित का मोबाइल भी स्विच ऑफ था। भाजपा नेता अतुल पटेल ने तहरीर देखकर दर्ज कराई। परिजन लगातार अंकित को ढूंढ रहे थे।
मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट मिली
इसी बीच में मोटरसाइकिल के नंबर प्लेट झाड़ियां में मिली। जिससे घर वालों की चिंताएं बढ़ गई। मंगलवार की रात को ग्रामीणों को एक पाइप के अंदर दुर्गंध आने की जानकारी हुई। घर वालों को इस संबंध में पुलिस की जानकारी दी।
शव काफी पुराना, गल चुका था
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण किया। पाइप की मुहाने से मिट्टी हटाई तो सबसे पहले अंगुली नजर आई। सिपाहियों ने उंगली पकड़कर शव को बाहर निकलने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। अंगुली उनके हाथों में आ गई। कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकल गया। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
क्या कहते हैं क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ?
क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ में बताया कि डेड बॉडी काफी पुरानी हो गई है। जिससे हत्या की जानकारी नहीं हो पा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हफ्ते के कारण का पता चलेगा। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।