बरेली जिले के नैनीताल रोड स्थित कुदेशिया पुल की दीवार पर पेंटर ने भारत का गलत नक्शा बना दिया। इसका फोटो वायरल हुआ तो कई घंटे बाद अफसरों ने संज्ञान लिया। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कर्मचारियों को मौके पर भेजकर पुताई कराई।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक यूज़र ने कुदेशिया फाटक पर बनाए गए चित्र को अटैच करते हुए एक्स पर पोस्ट डालकर शासन-प्रशासन के अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ राष्ट्र विरोधी काम करने के मामले में कार्रवाई की जाए।

इस वॉल पेंटिंग में भारत के नक्शे पर झाडू से सफाई करते हुए एक व्यक्ति को दिखाया गया था। नगर निगम के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी ने बताया कि पेंटर को मानचित्र की सही जानकारी नहीं थी। इसकी वजह से ऐसा हुआ। जैसे ही जानकारी सामने आई, टीम को मौके पर भेजकर पुताई करा दी गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights