शिमला जिले के कोटखाई में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। कोटखाई के रामनगर के पास पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में तीन नेपाली मूल के नागरिक और एक स्थानीय व्यक्ति शामिल है। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा कोटखाई रामनगर के खोला कैंची के पास हुआ। गाड़ी में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में जोगिंदर सिंह (पुत्र बालक राम, निवासी खोला गांव) और तीन नेपाली मूल के नागरिक शामिल हैं। फिलहाल, इन नेपाली नागरिकों की पहचान नहीं हो पाई है।

हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घायल हुए लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights