राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग  ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है।

विभाग ने बताया कि लोधी रोड वेधशाला में शुक्रवार रात 11.30 बजे से शनिवार तड़के 2.30 बजे तक 12 मिलीमीटर बारिश हुई। इसी अवधि में रिज वेधशाला में 5.8 मिलीमीटर और आयानगर वेधशाला में 1.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

आईएमडी ने राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को दिन में बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

विभाग ने बताया कि दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 92 प्रतिशत दर्ज किया गया।

दिल्ली में शुक्रवार को भारी बारिश हुई और शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 67 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ की श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights