राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में एक बार फिर से करीब तीन करोड़ का सोना पकड़ा गया है। यह सोना उज्बेकिस्तान के ताशकंद से तस्करी करके लाया जा रहा था। भारतीय सीमा शुल्क विभाग ने कार्रवाई करते हुए यह सोना नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअडडे से बरामद किया है। भारतीय सीमा शुल्क अधिकारियों ने बताया है कि बुधवार सुबह उज्बेकिस्तान के ताशकंद आ रहे आठ यात्रियों की हरकत संदिग्ध लगी और उनकी जब जांच की गई तो 5.31 किलोग्राम सोना बरामद हुआ। इस सोने की अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2.93 करोड़ रुपए के आसपास है।

भारतीय सीमा शुल्क के अधिकारियों ने सोने को जब्त करते हुए इस मामले की पूरी जांच शुरू कर दी है। इन यात्रियों से पूछताछ की जा रही है कि वह सोने भारत में कहां और किसके लिए लेकर आए थे। इसके साथ ही सोना तस्करी का पूरा नेटवर्क खंगाला जा रहा है। सीमा शुल्क के अधिकारियों ने बताया कि पूरा सोना पचास चैन की शक्ल में लाया जा रहा था। यह सभी चैन यात्रियों ने अलग अलग जगह छुपा रखी थी। यात्रियों से कड़ी मशक्कत के बाद सभी सोने की चैन को बरामद किया जा सका। गौरतलब है कि भारत में बढ़ते सोने की कीमत के कारण इसकी तस्करी काफी बढ़ गई है।

हैदराबाद में भी एक यात्री से करीब 25 लाख रुपए का सोना बरामद किया गया है। इंडिगो के विमान से यह यात्री त्रिची से हैदराबाद के लिए यात्रा कर रहा था। हैदराबाद हवाईअडडे पर जब सीमा शुल्क अधिकारियों ने यात्री की जांच की तो उसके पास एक कूड़ेदान में 412 ग्राम का एक गोल्ड बार बरामद हुआ। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 24.92 लाख कीमत है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights