दिल्ली मेट्रो का एक और नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आए दिन दिल्ली मेट्रो किसी न किसी वजह से कंट्रोवर्सी में रहती है एक बार फिर से दिल्ली की मेट्रों का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का और लड़की के बीच झगड़ा हो रहा है बाकी खड़े लोग इस पूरी घटना को चुपचाप देख रहे है वहीं इनमें से एक ने इस पूरे वाक्य को अपने फोन में रिकाॅर्ड कर लिया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की लड़के को जोर जोर से थप्पड़ मारती है और इतना ही नहीं वह लड़के को काफी डांट भी रही है जबकि लड़का शांत खड़ा दिख रहा है। वायरल होने पर बहुत से लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। लोगों का कहना है कि अगर यही चीज लड़का करता, तो लोग बचाव में उतर जाते और लड़की का पक्ष लेते. लेकिन यहां लड़के की बात है इसलिए कोई नहीं बोल रहा।

एक यूजर ने कमेंट कर कहा, ‘ये लड़की किसी की पत्नी होगी और किसी की बेटी है. कल्पना कीजिए कि आप उसके पति हैं. और आप उसकी ये साइड कभी नहीं जान पाओगे. अब, शादी के लिए शुभकामनाएं। ‘

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights