दिल्ली के LG विनय कुमार सक्सेना ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने निकले। उन्होनें,यमुना बाजार, प्रगति मैदान जा कर हालात का जायजा लिया।

भारी बारिश से बनें खराब हालात का जायजा लेने के बाद विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि दिल्ली की जनता जलभराव से परेशान है। सीवेज की सफाई नहीं होती, सालों साल से जो नहीं हुआ है उसकी वजह से जलभराव होता है…ये दुखद है और मेरी कोशिश होगी कि सब चीजों पर ध्यान दिया जाए जिससे कि दिल्ली की जनता को तकलीफें ना झेलनी पड़ें।

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार मंगलवार को यमुना नदी का जल स्तर 206.24 मीटर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया, इससे दिल्ली हाई अलर्ट पर है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार सीडब्ल्यूसी के साथ लगातार संपर्क में है।

केजरीवाल ने कहा, “विशेषज्ञों के अनुसार, बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं होगी। हालांकि, अगर ऐसा होता है तो हम तैयार हैं। यदि जल स्तर 206 मीटर तक बढ़ जाता है, तो हम निकासी शुरू कर देंगे। हमने आसपास के इलाकों में रहने वाले 41,000 लोगों की पहचान की है। केजरीवाल ने कहा, ”यमुना नदी के किनारे हमने उनके लिए राहत शिविर स्थापित किए हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights