राजधानी में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की आलोचना करते हुए अरंवंदरंसंह लवली के दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देने के बाद आप ने सोमवार को इस गठबंधन का श्रेय कांग्रेस नेता को दिया।

आप से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस के साथ उनकी पार्टी के गठबंधन का श्रेय लवली को जाता है।

कांग्रेस नेता लवली के इस्तीफे के बारे में पूछे जाने पर संजय सिंह ने कहा कि मैं यह जिम्मेदारी के साथ कहता हूं कि लवली ने कांग्रेस के साथ हमारे गठबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुझे अब उनके विपरीत विचारों के कारणों की जानकारी नहीं है।

उन्होंने लवली को इस बात पर भी धन्यवाद दिया कि जब ईडी ने 21 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरंिवंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था तब वह उनके आवास पर पहुंचने वाले पहले कांग्रेस नेता थे।

सिंह ने कांग्रेस के साथ हुए गठबंधन के गठन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए भी उन्हें धन्यवाद दिया।

संजय सिंह ने इस बारे में और कुछ कहने से इनकार करते हुए कहा कि लवली का इस्तीफा कांग्रेस का आंतरिक मामला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights