किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। आज किसानों की महापंचायत है। इसको देखते हुए पुलिस ने रामलीला मैदान के बाहर बढ़ाई सुरक्षा।

आज दिल्ली के रामलीला मैदान में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से एक बड़ी महारैली बुलाई गई है। यहां पर आज एक बड़ी किसान महापंचायत होगी।

यह महापंचायत सुबह 11 बजे से शुरु होगी और दोपहर 2 बजे तक चलेगी। इसको लेकर किसानों ने सारी तैयारियां कर ली है।

इसमें शामिल होने के लिए लगातार किसान अपने – अपने राज्यो से दिल्ली आ रहे हैं।   इस महापंचायक के मद्देजनर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) द्वारा राजधानी में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं।

किसान महापंचायत को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी आज जारी की है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को कई रास्तों से होकर जाने से बचने की सलाह दी है और इसके साथ ही कहा कि लोग जारी एडवाइजरी को मानें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights