राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के यमुना विहार रोड पर एक वैन के अंदर से शख्स का शव मिला है। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने इस मामले में बताया है कि गाड़ी के अंदर से शव बरामद किया गया है और आगे की जांच जारी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जाफराबाद के यमुना विहार रोड के पास आज एक वैन में एक व्यक्ति की लाश मिली है। इस शख्स का नाम अर्जुन है और उसकी उम्र 32 साल बनाई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


गले पर चाकू से घाव, गुरुग्राम की एक कंपनी की टैक्सी

पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि जाफराबाद के यमुना विहार रोड के पास आज एक वैन में अर्जुन (32) नाम का एक व्यक्ति मृत पाया गया। उसके गले पर चाकू के घाव थे। एफएसएल टीम व क्राइम टीम को तलब किया गया है। वैन हरियाणा के गुरुग्राम की एक कंपनी की टैक्सी है। आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights