उत्तर 24 परगना जिले में दिग्गज भाजपा नेता अर्जुन सिंह के घर पर बम फेंके जाने और ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है। उन्होंने इस हमले के पीछे कुछ स्थानीय व्यक्तियों का हाथ होने का आरोप लगाया है और पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया है। भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि 4 अक्टूबर को भी नमित सिंह और सद्दाम अंसारी ने उनके घर पर हमला किया था। इस हमले में उन्हें चोट भी आई थी। उन्होंने आगे बताया कि बीती रात करीब 10:20 बजे उनके घर के बाहर दो बम फेंके गए, जिनमें से एक फट गया और दूसरे में बारूद बचा रह गया। उन्होंने कहा, “जब हम बाहर गए, तो वहां 50-60 लोग पहले से मौजूद थे, जिनमें पुलिस भी शामिल थी। जब हम वापस लौटे, तो हमें घर के बाहर दो बम पड़े मिले। इस घटना में नमित सिंह, सद्दाम अंसारी, प्रेम समेत 50-60 लोग शामिल थे।” उन्होंने यह भी दावा किया कि हमलावर पुलिस की मौजूदगी में भी बेखौफ थे।

https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=punjabkesari&dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1905084772122317161&lang=en&origin=https%3A%2F%2Fwww.punjabkesari.in%2Fnational%2Fnews%2Fheavy-firing-and-bomb-attack-outside-the-house-of-a-senior-bjp-leader-2125945&sessionId=e04c8a93b11f86cbd1810b49646c2818adbf85c5&siteScreenName=punjabkesari&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=550px

पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल

अर्जुन सिंह ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा कि यह घटना पुलिस की आंखों के सामने घटी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस हमलावरों को बचाने का प्रयास कर रही है।

हमले से पहले की घटनाएं और भगदड़

उन्होंने कहा कि जैसे ही गोलीबारी की आवाज आई, वे बाहर निकले। वहां एक व्यक्ति जमीन पर गिरा मिला, जिसके पैर में चोट लगी थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी दौरान हमलावरों ने फिर से हमला किया और उनके घर पर बम फेंके। उन्होंने कहा कि इसके पीछे सोमनाथ श्याम और पार्थो भौमिक का हाथ हो सकता है।

सीसीटीवी फुटेज में दर्ज हो सकती है पूरी घटना

उन्होंने कहा, “हमलावरों की गोलीबारी और भगदड़ सीसीटीवी में जरूर कैद हुई होगी। पुलिस को इन फुटेज की जांच करनी चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना की जानकारी और वीडियो उच्च नेतृत्व को भेज दिए गए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights