लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया पूर्ण हो गई। सभी उम्मीदवार मतदाताओं का समर्थन पाने को क्षेत्र में उतर गए हैं। पार्टियों के शीर्ष नेता यानी स्टार प्रचारक वोट को साधने के लिए क्षेत्र में उतर गए हैं। नगीना सुरक्षित सीट पर सभी प्रत्याशी दलित वोट की सेंधमारी में लगे हुए हैं। राजनीतिक लोगों का कहना है कि इनकी ज्यादा संख्या जिस ओर मुड़ जाएगी। उस पार्टी, प्रत्याशी की जीत आसान होने की संभावना है।
इस सीट पर चुनाव कई मुद्दों पर चल रहा है। प्रत्याशी व उनकी पार्टियां इस सीट पर स्थानीय से लेकर देश के मुद्दों पर चुनाव लड़ रहीं हैं। सुरक्षित सीट पर सभी राजनीति पार्टियां प्रचार में जुटी हैं। इस सीट पर सभी राजनीति पार्टियां दलित वोट को अपने अपने पक्ष में करने का गोटियां बिछा रहे हैं। राजनीति लोगों के अनुसार यहां दलित मतदाता का रुख ही चुनाव को दिशा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights